फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तिलक चढ़ाने जा रहे ममेरे भाइयों की मौत

Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के निकट माधवगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार ममेरे भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर निवासी बृजमोहन मिश्रा (26) खेती करते थे। उनकी बहन का तिलक बुधवार रात माधवगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गया था। वह बाइक से तिलक चढ़ाने अपने ममेरे भाई अजय (30) के साथ तापनौर जा रहे थे।सेलापुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच उधर से निकल रहे रुदामऊ प्रधान कृष्ण कुमार ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें