पुलिस के मुताबिक एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
चकेरी रामादेवी चौराहे के पास शनिवार को सिलिंडर लेने के दौरान एजेंसी की महिला कर्मी ने एक युवती को तमाचा जड़ दिया। इस दौरान वहां पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जाजमऊ की पुरानी चुंगी निवासी पलक सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह गैस सिलिंडर लेने के लिए समृद्धि गैस एजेंसी पहुंचीं। तभी एक महिला कर्मी ने सिलेंडर न देने की बात कहकर अभद्रता करते हुए तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
यह देख उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर महिला कर्मी उन लोगों पर भी भड़क गई। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह सिलिंडर लेने आई थी। आरोप है कि गैस एजेंसी की महिलाकर्मी सभी से पासबुक छीनने लगी। इसी को लेकर विवाद हो गया। चकेरी थाने के एसएसआई भानु प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।