फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मौत का डर या कानूनी दांवपेच? उर्सला में भर्ती अखिलेश पर डॉक्टरों और स्टाफ की राय अलग, DM ने बैठाई जांच

Fri, 10 Apr 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उर्सला में भर्ती अखिलेश दुबे की हालत को डॉक्टर जहां गंभीर बता रहे हैं। वहीं विरोधियों ने इसे जेल से बचने का नाटक बताते हुए डीएम से शिकायत की है। डीएम ने सीएमओ को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
रवि सतीजा और अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती अखिलेश दुबे की बीमारी पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने जिलाधिकारी व जिला जज को ज्ञापन दिया है। इसमें कहा गया है कि उसे हृदय संबंधी बीमारी है, तो कार्डियोलॉजी की जगह उर्सला में इलाज कैसे किया जा रहा है। उर्सला के डॉक्टरों का कहना है कि अखिलेश को ऑक्सीजन पर रखा गया है, पर बीपी स्थिर नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार भर्ती होने के बाद से 10 प्रतिशत हालत में सुधार है। बीपी, शुगर के अलावा किडनी, लिवर, फेफड़े में भी समस्या है और हीमोग्लोबिन भी कम है। डॉक्टरों के अनुसार अखिलेश दुबे जिस दिन उर्सला में भर्ती हुआ, उस दिन शुगर 400 से 450 हो गया और बार-बार ऊपर नीचे होता रहा। अभी भी शुगर 350 पर ही बना हुआ है। वह जेल से बेहोशी की हालत में लाया गया था।

लिवर में सूजन है और किडनी में भी समस्या
गुरुवार को इलाज कर रहे डॉक्टर को देखकर अखिलेश रो दिया और बोला कि मैं बचूंगा या नहीं। डॉक्टर आईसीयू में रखकर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। आईसीयू इंचार्ज डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि अखिलेश दुबे की हालत ठीक नहीं है। स्थिति में जल्द से जल्द सुधार हो इसकी कोशिशें की जा रही हैं। बिना ऑक्सीजन के 10 मिनट भी सही से सांस नहीं ले पा रहा है। बीपी में भी बहुत उतार चढ़ाव हो रहा है। अखिलेश के फेफड़ों में संक्रमण है, लिवर में सूजन है। किडनी में भी समस्या है।

अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
उर्सला के कई डॉक्टर और स्टाफ का कहना है कि अखिलेश जबरदस्ती बेड पर लेटा हुआ है। उसे कुछ नहीं हुआ है। बीमारी का बहाना बनाकर जेल जाने से बचना चाहता है। अब एक साथ कई तरह की गंभीर बीमारियां बता हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं दीं और फिर भी वह उर्सला में ही इलाज करा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि शुगर के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन लगा रहे हैं और उसके जोड़ों और कमर में भी दर्द की समस्या है। एमआरआई कराया है। शुक्रवार को पता चलेगा कि उसे यहां रखना है या रेफर करना है।

उर्सला में अखिलेश की देखरेख करने वाला डॉक्टर जा चुका है जेल
डीएम से शिकायत करने पहुंचीं अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा की सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि शातिर अपराधी अखिलेश की एक मामले में हाईकोर्ट तक से उसकी जमानत खारिज हो चुकी है। अखिलेश ने हृदय संबंधी बीमारी की बात कही है जबकि इसके लिए उसे कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया जाना चाहिए था न कि उर्सला के आईसीयू में उर्सला के जिस डॉक्टर की देखरेख में उसे भर्ती किया गया है, वह खुद फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में जेल भेजा जा चुका है।

अखिलेश दुबे का घर - फोटो : amar ujala
कई अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा
इसके पहले भी डीएम और जिला जज ने निरीक्षण के दौरान अखिलेश को फर्जी तरीके से अस्पताल में भर्ती पाया था जिसके बाद कार्रवाई भी की गई थी। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ शासन-प्रशासन के कई अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा है। ज्ञापन देने वालों में रवि सतीजा, सौरभ भदौरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शिकायतों की जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें