फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मुगल रोड पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Thu, 30 Apr 2026 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कर दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोगनीपुर थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर बुधवार रात को सुजगंवा गांव के पास यादव एक्सप्रेस ढाबा के सामने मोरंग से लदा एक अनियंत्रित ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक के नीचे दब गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कर दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामदास 55 पुत्र बनवारी लाल सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। 

बुधवार को वह अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक पर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात साढ़े आठ बजे के करीब वहां से घर लौटने के दौरान सुजगवां पास पहुंचने पर तेज रफ्तार मोरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारता हुआ सड़क की दाहिनी पटरी पर खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन


हादसे में पिता-पुत्र बाइक समेत ट्रक के नीचे दब गए। ढाबे पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भोगीनपुर थाना के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बाहदुर सिंह व पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से पिता को ट्रक के नीचे से खींच कर बाहर निकाल लिया। जबकि पुत्र को एनएचएआई से हाइड्रा मंगवाकर ट्रक सीधा करने के बाद बाहर निकाला जा सका। 

पुलिस ने दोनों को सीएचसी पुखरायां में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बाहदुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें