फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यमुना में नहाते समय डूबे दो भाई-बहन…मौत, एसडीएम ने दी परिजनों को सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन

Tue, 12 Aug 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में यमुना नदी में नहाते समय सगे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सांत्वना दी।
विज्ञापन
सीएचसी में मौजूद परिजन और पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों अपने पिता भूपेंद्र सिंह के साथ कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जुनिया गांव से घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव के पास नहाने आए थे।

विज्ञापन

पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नहाते समय उनका एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में वह खुद गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बच्चे आध्या (11) और विश्वनाथ (6) डूब गए। हादसे के बाद परिजन दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बच्चों की खोजबीन करते गोताखोर - फोटो : amar ujala

परिवार से मिलने पहुंचे एसडीएम
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह भी सीएचसी पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र सिंह लखीमपुर की एक शुगर मिल में काम करते हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। वह आठ अगस्त को अपने गांव जुनिया आए थे। बेटी के बाद काफी मन्नतों से बेटा हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें