फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किसान की बेटी नर्वल तहसील की पहली महिला अग्निवीर बनीं, भारतीय नौसेना में हुआ चयन

Thu, 20 Apr 2023 08:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारतीय नौसेना में बतौर अग्निवीर चयन के बाद नेहा को सेना ने प्रशिक्षण के लिए आईएनएस चिल्का उड़ीसा प्रशिक्षण में भेजा। 15 अप्रैल को साढ़े चार माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नेहा का चयन सीनियर सेकेंड्री रिक्यूट पद पर हुआ है। नेहा 14 दिनों की छुट्टी पर अपने गांव सरसौल आई हैं। एक मई को वह मुंबई में पहली नियुक्ति लेगी
विज्ञापन
भाई जितेंद्र के साथ ब्लॉक की प्रथम महिला अग्निवीर नेहा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल में विकास खंड क्षेत्र के महुआगांव मजरा घाघूखेड़ा निवासी नेहा यादव भारतीय नौसेना में बतौर अग्निवीर में चयनित हुईं। उड़ीसा के आईएनएस चिल्का केंद्र से साढ़े चार माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर नेहा को मुंबई में नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन


घाघूखेड़ा निवासी किसान विष्णुपाल यादव खेती करते हैं। बेटी नेहा (22) ने पिछले साल अग्निवीर परीक्षा दी थी। भारतीय नौसेना में चयन के बाद नेहा को सेना ने प्रशिक्षण के लिए आईएनएस चिल्का उड़ीसा प्रशिक्षण में भेजा। 15 अप्रैल को साढ़े चार माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नेहा का चयन सीनियर सेकेंड्री रिक्यूट पद पर हुआ है। नेहा 14 दिनों की छुट्टी पर गांव आई हैं। एक मई को वह मुंबई में पहली नियुक्ति लेगी। नेहा जब घर पहुंची तो गांव वालों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मां उर्मिला ने आरती उतारी और टीका लगाया। भाई जितेंद्र के साथ परिजनों ने गांव में मिठाई बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें