फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सचेंडी में रिंद नदी में डूबने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 31 May 2026 09:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सचेंडी के दलपतपुर क्षेत्र में शनिवार को रिंद नदी में डूबने से किसान राजकुमार (32) की मौत हो गई। वह इटावा के गजनियापुरवा गांव का निवासी था। राजकुमार अपनी बीमार फुफेरी बहन अनीता का हालचाल जानने सचेंडी गांव आया था। दोपहर करीब दो बजे गांव के 10-15 युवकों के साथ नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे की तलाश के बाद उसका शव मिल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार के परिवार में पत्नी रेनू देवी, बेटा ऋषि और बेटी पलक हैं। भाई शिवकुमार ने बताया कि राजकुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सचेंडी थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि युवक की नहाते समय गहरे में जाने के कारण मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें