फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 11 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, बकरी को बचाने में हुआ हादसा, लापरवाही का आरोप

Wed, 18 Mar 2026 02:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के पुरवामीर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चरवाहे सुरजन की मौत हो गई। परिजनों ने एक साल से पोल गिरे होने की शिकायत की थी, जिसे बिजली विभाग ने नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
टूटा खंभा और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव के रहने वाले सुरजन कोरी (50) पुत्र स्व. सोहनलाल की 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। साथ में, बकरियां चरा रहे चरवाहे ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकला गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, पुरवामीर गांव के रहने वाले सुरजन रोजाना के भांति मोहल्ले में रहने वाले कल्लू, अर्जुन सहित कई लोगों के साथ बकरियां चराने साइन सिटी की तरफ गए हुए थे। दोपहर करीब 11 बजे साइन सिटी की बिल्डिंग के पास टूटे पड़े तार की चपेट में आने से एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसको बचाने नीचे गड्ढे में कूदे सुरजन भी तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए।

एक वर्ष पहले आई आंधी में पोल गिरा गया था
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब एक वर्ष पहले आई आंधी में यह पोल गिरा हुआ था। आगे एक ट्रांसफार्मर भी झुका हुआ है, कई बार शिकायत की गई कि इसमें हादसा हो सकता है। 11 हजार लाइन बिल्कुल जमीन से छू रही थी, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सुरजन के परिवार में चार बेटे प्रहलाद, एहलाद, गगन, अनुज और दो बेटियां सुरेखा और सुनीता है। पत्नी रामसखी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर राजस्व टीम के लेखपाल वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें