फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुएं में पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 20 Jul 2022 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी कुएं में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सुखा पुरवा में बुधवार को किसान का शव ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि सुखा पुरवा गांव निवासी रामसिंह कटिहार (60) का शव कुएं में पड़ा मिला है। राम सिंह की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें