फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गड्ढे भरवाना तो दूर, पानी भी नहीं छिड़क रहा मेट्रो, दिनभर उड़ती धूल

Mon, 15 Sep 2025 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राहगीरों के साथ ही निर्माण स्थलों के आसपास के निवासियों और दुकानदारों का सांस लेना दूभर हुआ।
विज्ञापन
उड़ती धूल से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की लापरवाही से मेट्रो निर्माण स्थल की सड़कें गांव की कच्ची सड़कों से भी बदतर हो गई हैं। गड्ढायुक्त सड़कों पर दिन-रात धूल उड़ती है। राहगीरों के साथ ही आसपास के निवासियों और दुकानदारों का सांस लेना दूभर हो गया है। लोगों को एलर्जी से लेकर ब्रोंकाइटिस बीमारी होने की आशंका बढ़ गई है। दुकानों और घरों में रखे सामानों पर रोजाना सफाई के कुछ देर बाद ही धूल की मोटी परत जम जाती है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी मानकों को दरकिनार करते हुए निर्माण स्थलों के गड्ढे भरवाना तो दूर पानी के छिड़काव के नाम पर भी खानापूरी कर रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में डबल पुलिया से विजयनगर रोड, विजयनगर चौराहे से दादानगर, सीटीआई, बर्रा-8, मिलेट्री कैंप चौराहा, हमीरपुर रोड और बारादेवी-नौबस्ता रोड पर जगह-जगह धूल उड़ती दिखी। सबसे बदतर हालत डबलपुलिया से फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र की है।
विज्ञापन

उड़ती धूल से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
धूल भरी हवा में सांस लेने की वजह से पापा को दमा हो गया है। मुझे भी एलर्जी हो रही है। - सिकंदर अली, विजयनगर

दिनभर धूल उड़ती रहती है। सांस लेने में दिक्कत होती है। खांस-खांसकर तबीयत खराब हो रही है। - श्यामा, विजयनगर

मेट्रो डबल पुलिया-विजयनगर रोड पर पानी का छिड़काव नहीं करवाता है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। - हरीश, विजयनगर

मेट्रो के मनमाने रवैये से हजारों क्षेत्रवासियों व राहगीर परेशान हैं। धूल उड़ने से दुकानदारी भी घट गई है। - अब्दुल सलाम जाफरी, विजयनगर

मेट्रो की ओर से निर्माण स्थलों पर नियमित छिड़काव करवाया जा रहा है। एंटी स्मॉग गन आदि से सफाई करवाई जा रही है। - पंचानन मिश्रा, डिप्टी जीएम पीआर, यूपीएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें