सर्जरी के बाद मरा बच्चा पैदा हुआ था
अस्पताल की एसआईसी ने बताया कि अंजलि डेढ़ साल में दोबारा गर्भवती हो गई। पहला बच्चा भी सर्जरी से हुआ था। पेट में एक टांका खुल गया जिससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अल्ट्रासाउंड में भी बच्चे के गले में नाड़ा फंसा हुआ था। सर्जरी के बाद मरा बच्चा पैदा हुआ था।
हालत नाजुक बता एसएनसीयू में ले जाने की सलाह दी
वहीं, शुक्लागंज निवासी ऑटो चालक मनोज वर्मा सुबह पत्नी निधि कश्यप को लेकर डफरिन हॉस्पिटल पहुंचे। मनोज का आरोप है कि सुबह छह बजे अस्पताल पहुंच गए थे। पत्नी 11 बजे तक दर्द से तड़पती रही। किसी भी डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा। काफी समय बाद निधि के बेटा हुआ। बच्चे की हालत नाजुक बता एसएनसीयू में ले जाने की सलाह दी गई।
नवजात में नही थी कोई हलचल
हालांकि, वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने बताया कि निधि पहली बार अस्पताल आई थीं। उसका हीमोग्लोबिन 6.3, टीएलसी 26 हजार थी। 11 बजे सामान्य प्रसव के बाद नवजात में कोई हलचल न होने पर उसे एसएनसीयू भेजा गया था।
http://
परिजनों ने नहीं दी है तहरीर
कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि अस्पताल में एक बच्चे के परिजन इलाज में लापरवाही और दूसरे के परिजन बच्चा बदलकर मरा हुआ नवजात देने का आरोप लगा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसमें बच्चा बदलने जैसी बात गलत निकली। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर शव साैंप दिए गए हैं।