फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मार्कशीट मामला: SIT को पांच टीमों में बांटा, डिग्री बनवाने वाले अधिवक्ताओं की तलाश, चार हिरासत में लिए

Sun, 22 Feb 2026 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फर्जी मार्कशीट गिरोह की तह तक जाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने 14 सदस्यीय एसआईटी  का गठन किया है। एडीसीपी साउथ योगेश कुमार के नेतृत्व में पांच टीमें डिग्रियों के सत्यापन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद विभिन्न विश्वविद्यालयों की डिग्रियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर पुलिस ने भले मार्कशीट खरीदे बेचे जाने के गिरोह को पड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन अब इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी । 14 सदस्यीय एसआईटी पांच टीमों में बंटकर जल्द से जल्द जांच पूरी करेगी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शुक्रवार को जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन

इसका नेतृत्व एडीसीपी साउथ योगेश कुमार करेंगे। टीम में उनके अलावा एक एसीपी और क्राइम ब्रांच के तीन इंस्पेक्टर शामिल है, जबकि छह सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही भी इसमें शामिल है।  एसआईटी में सदस्यों की भूमिका तय कर दी गई है। कुछ लोग सत्यापन के कार्य में लगाए गए हैं, तो कुछ को गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया है।

पुलिस टीम संबंधित विश्वविद्यालय जाएंगी
वहीं, सर्विलांस के लिए भी एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बैंक खातों की पड़ताल और मार्कशीट बनवाने वाले लोगों से पूछताछ के लिए भी टीम लगाई गई है। गिरफ्तारी और सत्यापन को प्राथमिकता पर रखा गया है। पुलिस कर्मियों की टीम संबंधित विश्वविद्यालय जाएंगी और वहां के गजट से मिलान कर इन डिग्री की प्रमाणिकता की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन

डिग्री बनवाने वाले अधिवक्ताओं की तलाश जारी
एसआईटी प्रमुख एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने डिग्री बनवाई है। उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इनमें से एक अधिवक्ता बाबूपुरवा का रहने वाला बताया जा रहा है हालांकि उसके पते के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें