Kanpur News: रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट और श्री धर्मादा किराना कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में केके महाविद्यालय इंटर कॉलेज में एक नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। इस दौरान कक्षा नौ और 10 के करीब 200 छात्रों की आंखों की जांच की गई।
कानपुर में रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट और श्री धर्मादा किराना कमेटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर स्थित केके महाविद्यालय इंटर कॉलेज में एक नेत्र जांच एवं चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा नौ और 10 के लगभग 200 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
क्लब पैट्रॉन रो. नरेंद्र ओमर ने बताया कि रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट समाज सेवा के ऐसे कार्य समय-समय पर करता रहता है। कार्यक्रम में रो. अक्षय गुप्ता (अध्यक्ष), रो. अवनीश दुबे (सचिव), रो. नरेन्द्र ओमर, किराना कमेटी संस्था से अध्यक्ष सुरेंद गुप्ता आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।