Kanpur News: सरसौल के पूरनपुर-करबिगवा मार्ग पर एक फेरी वाले ने अपनी मोटरसाइकिल पर बच्चों के सामान का ढेर लगाकर उसे चलता-फिरता मॉल बना दिया। यह नजारा जितना अनोखा है, उतना ही खतरनाक भी है, क्योंकि अत्यधिक सामान लादना सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।
कानपुर में सरसौल के पूरनपुर से करबिगवा रायपुर मार्ग पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक फेरी वाले ने अपनी मोटरसाइकिल को एक चलता-फिरता मॉल में बदल दिया है। यह फेरी वाला, जो आमतौर पर बच्चों के खाने-पीने की चीजें दुकानों में बेचता है।
विज्ञापन
उसने अपनी मोटरसाइकिल पर इतना सामान लाद दिया कि वह आगे से पीछे तक एक भार वाहन जैसा दिख रहा था। मोटरसाइकिल पर सामान की इतनी अधिक मात्रा थी कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। यह नजारा जितना अनोखा और जुगाड़ से भरपूर है, उतना ही खतरनाक भी है। अतीत में इस तरह के अत्यधिक सामान लादने से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोग घायल हुए हैं।