फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस रोड: फोरलेन में चलेगा यातायात…जाम से मिलेगी राहत, DPR बनाकर शासन को भेजने की तैयारी, ये है अपडेट

Sun, 02 Mar 2025 06:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएम ग्रि़ड योजना फेज-3 के तहत घंटाघर से माल रोड को जोड़ने वाली एक्सप्रेस रोड निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजेंगे। इसे स्वीकृति मिलते ही टेंडर कराकर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घंटाघर को माल रोड से जोड़ने वाली एक्सप्रेस रोड चार लेन की बनेगी। बीच में डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट, आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग के साथ ही दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट भी बनेंगी। डक्ट में पाइपलाइनें, विद्युत केबिल, संचार केबिल शिफ्ट की जाएंगी। इसके लिए शासन ने सीएम ग्रिड योजना फेज-3 के तहत 54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन

नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना फेज-1 और फेज- 2 के तहत चार-चार लेन की यूटिलिटी डक्ट युक्त 10 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से फेज - 1 के तहत पांच सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। जबकि फेज - 2 के तहत पांच अन्य सड़कों को इसी तरह बनाने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर 13 मार्च को खुलेंगे।

जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
गत माह शासन भेजा था निर्माण का प्रस्ताव
इसी बीच नगर निगम ने इसी योजना के फेज - 3 के तहत घंटाघर को माल रोड से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी वस्स्ततम एक्सप्रेस रोड के निर्माण का प्रस्ताव भी गत माह शासन भेजा था। इसकी अनुमानित लागत 54 करोड़ रुपये है। यूरिडा और शासन में इसका प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके बाद शासन ने इस प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
सीएम ग्रि़ड योजना फेज-3 के तहत घंटाघर से माल रोड को जोड़ने वाली एक्सप्रेस रोड निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजेंगे। इसे स्वीकृति मिलते ही टेंडर कराकर निर्माण कराया जाएगा। सीएम ग्रिड योजना फेज-2 के टेंडर 13 मार्च को खुलेंगे। अगले महीने निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।  -सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
कानपुर को मिले सर्वाधिक 340 करोड़
सीएम ग्रिड योजना के तहत कानपुर को 340 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि इस मद में कानपुर को सर्वाधिक धनराशि आवंटित हुई है। इस योजना के तहत बनने वाली सभी सड़कें चार लेन की होंगी। इनमें बीच में डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट, स्ट्रीट लाइटें और दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट होंगी, जिनमें पाइपलाइन, सीवरलाइन, विद्युत केबिल, संचार केबिल आदि सुविधाएं रहेंगी। डक्ट को ढक्कर फुटपाथ बनाया जाएगा। इन सड़कों में बिछी पाइपलाइनें, सीवर लाइनें भी डक्ट में शिफ्ट होंगी। इससे सड़क टूटने की ये वजहें भी खत्म हो जाएंगी। विद्युत पोल भी हटेंगे।

जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
15 से 17 मीटर चौड़ी है सड़क
अतिव्यस्ततम घंटाघर को माल रोड से जोड़ने वाली एक्सप्रेस रोड लगभग तीन किलोमीटर लंबी है। अवैध निर्माणों और अतिक्रमण की वजह से इसकी चौड़ाई 17 मीटर से घटकर 14 से 16.5 मीटर रह गई है अर्थात कहीं यह सड़क सिकुड़कर 14 ही रह गई है तो कहीं 16 से 17 मीटर चौड़ी है।

जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
मजार, मंदिर बन सकते हैं बाधक
एक्सप्रेस रोड के बीचोंबीच स्थित मजार और किनारे की तरफ बना मंदिर निर्माण में बाधक हो सकता है। चार लेन की सड़क बनाने के लिए इसकी परिधि में आ रहे धार्मिक स्थलों सहित अन्य अवैध निर्माण हटाना नगर निगम के लिए चुनौती की तरह है।
विज्ञापन

जाम से जुझते लोग - फोटो : amar ujala
सीएम ग्रिड योजना फेज-1 में बन रहीं सड़कें
  • घंटाघर से मूलगंज, परेड होते हुए ग्रीन पार्क चौराहा रोड।
  • बर्रा-बाईपास से हमीरपुर रोड को जोड़ने वाली कर्रही (चंद्रयान-2) रोड।
  • कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के बसंत विहार मेट्रो स्टेशन से किदवईनगर वाई-वन ब्लाक, यशोदानगर होते हुए गोपालनगर स्थित राजाराम चौक।
  • बाबाकुटी चौराहे से सोटे बाबा हनुमान मंदिर होते हुए किदवईनगर के-ब्लाक स्थित अलंकार गेस्ट हाउस चौराहा मार्ग।
  • कल्याणपुर बगिया क्रासिंग से केसा चौराहा मार्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें