उनके न मिलने पर अपर नगर आयुक्त तृतीय अमित कुमार भारतीय को नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन दिया और पूर्व सैनिक को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया, पर शाम तक कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए पार्षदों ने शाम को नगर आयुक्त आवास पर हंगामा किया। इसमें पार्षद अर्पित यादव, अमनदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, नीरज बाजपेई, सतीश यादव, लियाकत अली, संतोष साहू, अर्पित यादव सहित 35 से ज्यादा पार्षद और राकेश साहू सहित कई पूर्व पार्षद शामिल रहे।
पहले भी हटाया जा चुका है पूर्व सैनिक
नगर निगम में वर्षों से आउटसोर्सिंग में तैनात पूर्व सैनिक गोविंद मिश्र इससे पहले भी प्रवर्तन प्रभारी से अभद्रता कर चुका है। तब उसे कार्यमुक्त किया गया था, पर कुछ दिनों बाद ही उसकी नगर निगम में ही तैनाती हो गई थी। ऐसे पूर्व सैनिकों को नगर निगम में रखे जाने पर भी पार्षदों ने रोष व्यक्त किया।
पार्षदों ने पूर्व सैनिक पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। उसे उद्यान विभाग से हटा दिया है। अपर नगर आयुक्त तृतीय अमित कुमार भारतीय को जांच सौंपी है। उनसे एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी पूर्व सैनिक को हटाया गया था, पर तब नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो पाई थी। - सुधीर कुमार, नगर आयुक्त