ये नंबर किसके हैं. इसकी भी जांच की जा रही है। डायरी में कुल नौ शायरियां लिखी मिली हैंं। कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के सिनौरी खास निवासी ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार का बेटा विजय काकादेव के अंबेडकरनगर के-ब्लॉक गीतानगर में जगदीश सोनकर के पीजी हॉस्टल में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। वह बीते तीन महीनों से तीसरी मंजिल के कमरा नंबर आठ में रह रहा था।
पोस्टमार्टम हाउस में छात्र विजय सिंह के गमगीन परिजन
- फोटो : amar ujala
छात्र का शव फंदे से लटका मिला
शुक्रवार शाम तक जब वह कमरे के बाहर नहीं आया तो पीजी के अन्य छात्रों ने इसकी सूचना पीजी मालिक को दी। पीजी मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विजय चार भाई अजय, संजय और रंजीत में दूसरे नंबर का था। वह बीमार मां बताशा देवी को देखने के लिए 20 सितंबर को गांव गया था।
चर्चा- छात्र ने प्रेमिका से विवाद के बाद दी जान
उस वक्त उसने कोई समस्या नहीं बताई थी। गांव से लौटने के बाद शुक्रवार को उसने फंदा लगाने की सूचना मिली। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे दोस्तों और अन्य करीबियों में चर्चा रही कि छात्र ने प्रेमिका से विवाद के बाद वीडियो कॉल कर फंदा लगाकर जान दी है। हालांकि, पुलिस और परिजनों इस बारे में जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। देर शाम परिजनों ने सिनौरी में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
छात्र विजय सिंह ने इसी हॉस्टल में दी थी जान
- फोटो : amar ujala
पोस्टमॉर्टम प्रभारी ने पूछी वजह, तो परिजन व दोस्त बोले वीडियो कॉल कर दी जान
घटना के बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे जब विजय सिंह के पोस्टमॉर्टम की प्रकि्रया शुरू हुई तो पोस्टमॉर्टम प्रभारी डॉ नवनीत चौधरी ने परिजनों को बुलाकर घटना के पीछे के कारण पूछे। उनके अनुसार इस पर परिजनों व दोस्त ने उन्हें बताया कि एक युवती से विजय की दोस्ती थी। जिसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल करके युवती के सामने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं पुलिस और परिजन वीडियो कॉल की बात से साफ इन्कार कर रहे हैं।
हॉस्टलों में छात्र पहले भी दे चुके जान
- 18 जुलाई 2023 को काकादेव के सिबलिंग अपार्टमेंट में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही जालौन निवासी विष्णु प्रिया ने जान दी।
- 02 दिसंबर 2024 को काकादेव के नवीन नगर में जेईई मेन की तैयारी कर रहे वाराणसी निवासी उत्कर्ष गुप्ता का शव बाथरूम में पड़ा मिला।
- 22 अप्रैल 2025 को काकादेव के गीतानगर में गोंडा के मनकापुर बाजार में रहने वाली नीट छात्रा करीना मिश्रा ने फंदा लगाकर जान दी।
- 08 सितंबर 2025 को काकादेव के हितकारी नगर में कानपुर देहात के पुखरायां के इंद्रानगर निवासी हाईस्कूल के छात्र सृजन पाल ने दी जान।
- 15 सितंबर 2025 को काकादेव के नवीननगर में विधायक अमिताभ बाजपेई के हॉस्टल में फर्रुखाबाद की पलकधर ने फंदा लगाकर दी जान।