कर्नलगंज थाना के सामने ही चालकों ने सवारीयां भरने के लिए खडा कर रखा ई-रिक्शा
- फोटो : amar ujala
सवारियां बिठाने के नाम पर अराजकता जारी
यातायात विभाग की ओर से चले अभियान में 1100 ई-रिक्शे सीज किए गए। इसके बाद अक्तूबर से 10 दिसंबर तक चालकों को पंजीयन कराकर बार कोड हासिल करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक 12 हजार ई-रिक्शा चालकों ने बार कोड ले लिया है। 15 दिसंबर से एक बार फिर अभियान चला, जिसमें 500 क आसपास ई-रिक्शे सीज कर दिए गए, लेकिन सवारियां बिठाने के नाम पर अराजकता जारी है।
बड़े चौराहे पर फुटपाथ पर लगी दुकान और ऑटो बस वाले सवारी होते और लगता है भीषण जाम
- फोटो : amar ujala
सड़क पर जगह जगह खोदाई बनी नासूर
सड़क पर जगह-जगह खोदाई और मेट्रो निर्माण समेत अन्य कार्यों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था नासूर बनी है। ग्रीनपार्क स्टेडियम चौराहा, केस्को कार्यालय, आर्यनगर, स्वरूपनगर, नवाबगंज, रावतपुर, कल्याणपुर नया शिवली रोड में गहरी पेयजल लाइन डालने का कार्य चल रहा है। खोदाई की वजह से सड़क के एक ओर का लोड दूसरी तरफ आ गया है। कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। शास्त्रीनगर, विजयनगर, रावतपुर में मेट्रो निर्माण का कार्य जारी है जिससे जाम लगता है। वहीं, अत्याधिक सर्दी होने से स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे हो गया है। ऐसे में सुबह और दोपहर के समय ट्रैफिक का लोड अचानक से बढ़ रहा है।
घंटाघर चराहे पर सड़क पर खड़े ई रिक्शा
- फोटो : amar ujala
बिना बार कोड वाले ई-रिक्शा और नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीआईपी ड्यूटी पर गए स्टाफ के लौटते ही एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। जहां जहां सड़कें खराब हैं वहां यातायात जाम की दिक्कतें अधिक आ रही हैं। -रवींद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक