फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यशोदा नगर एलिवेटेड रोड पर कोहरे का कहर; पिकअप पलटी…चेचिस में फंसे दो युवक, गैस कटर से सुरक्षित निकाला

Tue, 23 Dec 2025 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यशोदा नगर एलिवेटेड पर कोहरे के कारण टमाटर लदी पिकअप पलट गई। चेचिस में फंसे दो युवकों को फायर ब्रिगेड ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद गैस कटर से काटकर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घने कोहरे और धुंध के कारण मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यशोदा नगर एलिवेटेड रोड पर टमाटर से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो युवक गाड़ी की चेचिस के बीच बुरी तरह फंस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार, पिकअप टमाटर लादकर रामादेवी की ओर जा रही थी। घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम थी, जिससे गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार दो युवक चेचिस के बीच दब गए। सूचना मिलते ही किदवई नगर के फायर अधिकारी कामता प्रसाद अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
हाईवे पर लगा घंटों लंबा जाम
फायर कर्मियों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर गाड़ी के लोहे के हिस्सों को काटा और करीब दो घंटे बाद दोनों युवकों को मौत के मुंह से सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते एलिवेटेड रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। नौबस्ता से रामादेवी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाकर रास्ता सुचारू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें