एयर इंडिया ने चकेरी एयरपोर्ट में अपना आफिस भी बंद कर दिया है। आफिस के बंद होने से अब फ्लाइट शुरू होने की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं और हवाई नक्शे से कानपुर का नाम मिट गया है। इससे चकेरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना में भी बाधा पड़ सकती है।
छोटे प्लेन न होने के कारण एयर इंडिया ने जुलाई 2014 के बाद दिल्ली-कानपुर फ्लाइट बंद की दी थी। दिल्ली-कानपुर वाला 48 सीटर एटीआर प्लेन दिल्ली-बीकानेर सेवा में लगा दिया था। चकेरी एयरपोर्ट अथॉरिटी के डॉयरेक्टर वसीम अहमद अंसारी ने बताया कि 31 मई को एयर इंडिया ने अपना आफिस भी बंद कर दिया। यहां पर बीएस नेगी और मिस्टर यादव बैठते थे। एयर इंडिया के आफिस के बंद होने से फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी खत्म हो गई है। कई प्राइवेट ऑपरेटरों से बात की गई पर फ्लाइट शुरू करने को कोई राजी नहीं हुआ।