Kanpur News: ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पेंशनरों ने भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदयनगर के बाहर प्रदर्शन कर 7500 रुपये मासिक पेंशन और आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदयनगर के बाहर पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय को सौंपा गया। पेंशनरों को 7500 रुपये पेंशन महंगाई भत्ता के साथ देने, आयुष्मान योजना के तहत पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
इस संबंध में तीन-चार दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि सरकार केवल आश्वासन देकर पेंशनरों के मुद्दे टालती आ रही है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राजावत, राज नारायण द्विवेदी, सुधा निगम, जय रूप सिंह परिहार, सुभाष चौबे, अशोक कुमार यादव, जीपीसी मिश्रा, जीपी पाठक आदि मौजूद रहे।