सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अखिल भारतीय आह्वान पर गुरुवार को पैराशूट राष्ट्रीय मजदूर संघ ने आयुध पैराशूट निर्माणी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक को दिया। कहा कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी तक आयोग का गठन नहीं किया है। न्यू पेंशन स्कीम और यूपीएस को रद्द किया जाए। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट की ओर से सरकारी कर्मचारी के मामलों में दिए जाने वाले निर्णयों को लागू किया जाए।
कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ओटी एरियर का भुगतान किया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर त्रिपाठी, अध्यक्ष सचिन वर्मा, महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा, प्रेम कुमार, संजीव कश्यप, विशाल सक्सेना, जय कुमार, अमर बाबू तिवारी, सुधीर शंखवार, सुनील कुमार, सूरज कुमार, राज कुमार विश्वकर्मा, प्रवीण यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, संजीत सिंह आदि रहे।