फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कंपनी मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर्मचारी ने दी जान, मरने से पहले लिखा तीन पन्नों का सुसाइड नोट

Sun, 07 Jul 2024 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कंपनी मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर काकादेव निवासी कर्मचारी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले मृतक ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर कारोबारी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क के पास रहने वाले संजय मिश्रा (50) एक पशु आहार कंपनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी मयूरिका, बेटा यश और दिव्यांश हैं। बड़े भाई मनोज ने बताया कि शनिवार देर शाम संजय ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम, एसीपी स्वरूपनगर शिखर के साथ ही काकादेव पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को घटनास्थल से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें पशु आहार कंपनी के मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से जांच कराकर परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें