फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक बोला- महज छह महीने पुरानी थी

Wed, 03 Jun 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी स्थित एलएमएल चौराहे पर छह महीने पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सवार ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पतरसा निवासी वीरेंद्र मिश्रा ने करीब छह महीने पहले ही नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। बुधवार को वह अपनी स्कूटी से घर से कंपनी जा रहे थे। तभी एलएमएल चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक स्कूटी में से धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन

स्कूटी पूरी तरह जलकर हो गई राख
वीरेंद्र जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वीरेंद्र को संभलने का मौका भी नहीं मिला। राहगीरों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें