फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वृद्धा को बस ने रौंदा, परिजनों ने तोड़-फोड़ कर सड़क पर लगाया जाम

Tue, 27 Oct 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सचेंडी क्षेत्र के भौंती स्थित बीपीसीएल के पास सड़क पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार प्राइवेट बस वृद्धा को टक्कर मार कर रौंदते हुए निकल गई। लोगों के दौड़ाने पर आरोपी चालक बस छोड़ भाग निकले। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दी। हंगामे की सूचना पर सचेंडी सहित तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।

विज्ञापन


भौंती के संजय नगर निवासी सुदामा थारू (62) के तीन बेटे गेंदेलाल, मिठाई लाल और नीरज हैं। जबकि पति मुनीम थारू की कई साल पहले मौत हो चुकी हैं। सुदामा मंगलवार देर शाम अपने बहनोई चंदन के साथ मोपेड से बाजार दवा और सब्जी लेने गई थीं। परिजनों के मुताबिक, भौंती पंचायत भवन के पास सुदामा दवा लेने के लिए सड़क पार कर ही रही थीं, तभी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने भागने के चक्कर में गाड़ी बढ़ा दी, जिससे सुदामा पहियों के नीचे आ गईं। जिससे मौके पर ही उनकी माैत हो गई। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची सचेंडी पनकी, अर्मापुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनाें को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें