फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद घर छोड़कर रह रहे बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 07 Nov 2026 06:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक माह पहले चकेरी के अयोध्या बिहार में किराये पर कमरा लिया था। सुबह बाहर नहीं निकले तो खिड़की से झांकने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
रामविलास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र के अयोध्या बिहार कालोनी में पत्नी से विवाद के बाद घर छोड़कर रह रहे रामविलास (55) ने शुक्रवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो मकान मालिक उन्हें जगाने पहुंचे। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो उनका शव पंखे के सहारे रस्सी से लटक रहा था।
विज्ञापन


महाराजपुर के गोरिया गांव निवासी रामविलास खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी रमा पाल, बेटे रुपेश और राजू व बेटी बबिता हैं। बेटे रुपेश ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले शराब पीकर घर आने को लेकर पिता का मां से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह घर छोड़कर चकेरी के अयोध्या बिहार में मुकेश सिंह के मकान में किराये पर रहने लगे थे। मां ने कई बार उन्हें वापस बुलाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। छोटा बेटा राजू भी उन्हें मनाने पहुंचा था, मगर वह अकेले रहने की जिद पर अड़े रहे। शुक्रवार देर रात रामविलास ने खुदकुशी कर ली। चकेरी

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद रामविलास किराये के कमरे में अकेले रह रहे थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें