Kanpur News: गोपालपुरवा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद लापता बुजुर्ग का शव खेत में अमरूद के पेड़ से लटका मिला। सोमवार को पत्नी से हुए विवाद के बाद वह बिना बताए घर से निकल गए थे। दो दिन बाद छोटे बेटे द्वारा खेतों की तरफ जाने पर वारदात का पता चला।
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र गोपालपुरवा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि सोमवार को पिता देवीदीन (82) का मां सुंदरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ कहे घर से निकल गए। काफी देर बाद भी घर न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार को छोटा भाई बंशीलाल खेतों की ओर गया तो पिता का शव घर से एक किमी दूर अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।