फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर बुलाकर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 09:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी याकूब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जूही में रविवार को पड़ोसी पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पिता ने पड़ोसी के खिलाफ जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बच्ची शनिवार शाम करीब छह बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी बच्ची को लालच देकर बहाने से अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ मनमानी की। इसके बाद रोती बिलखती बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया और घर भेज दिया। दहशतजदा बच्ची ने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया और सो गई। अगले दिन सुबह उसकी मांं उसे नहलाने ले गई तो कपड़ों में खून देखकर बच्ची से पूछा तो वह मां के गले लगकर रो पड़ी। डरते-डरते उसने आरोपी का नाम और आपबीती बताई। जूही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें