दीपेंद्रनाथ चौधरी- सरदार पटेल का जीवन देश सेवा की प्रेरणा
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की विविधता में एकता, आपसी सौहार्द और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस तरह देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया, उनका जीवन हर नागरिक और पुलिसकर्मी के लिए राष्ट्रसेवा व कर्तव्यनिष्ठा का सर्वोपरि संदेश देता है।