फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन की चपेट में आने से आठवीं की छात्रा की मौत, बाजार से सामान लेने निकली थी

Wed, 14 Feb 2024 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी में बाजार से सामान लेने गई आठवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सचेंडी थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव निवासी शिवानी कुरील पुत्री रामप्रताप मंगलवार दोपहर को बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। तभी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की मृतिका आठवीं की छात्रा थी। पिता शराब के गोदाम में काम करते हैं। मृतका सीडी बाजार से घर का सामान लेने गई थी तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें