फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 14 Feb 2024 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में वृद्ध भाई-बहन के दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई। उसे जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी ने महोबा जनपद निवासी आरोपी के साथ दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था। 8 फरवरी को बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में सगे भाई-बहन किशनदत्त सोनी (70) और वृद्धा कैलाशकली (65) दोनों मृतकों के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला था।
विज्ञापन


वृद्ध के हाथ भी बंधे हुए थे। घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला था। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कराया था। 

मौदहा सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार सुबह 4 करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर लदार मोड़ आरोपी पूरन नाई (32) निवासी पारा और हरिया उर्फ हरिकिशन पुत्र (35) पंचम लाल निवासी मिल्कीपुर थाना कोतवाली जनपद महोबा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरन नाई के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें