फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रदूषण घटाने के लिए बनेंगे आठ ईवी चार्जिंग स्टेशन, नगर निगम और यूपीरेव के बीच हुआ करार

Wed, 30 Sep 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन के लिए आरटीओ में निरीक्षण करती यूपीरेव की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अब नगर निगम ने पहल शुरू की है। लगातार खराब होती रैंकिंग सुधारने के लिए अब इलेक्टि्रक चार्जिंग स्टेशन (ईवी स्टेशन) खोलने की पहल की गई है। इसके तहत बुधवार को यूपी रिन्यूवेबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (यूपीरेव) से करार किया गया। अफसरों ने दो सप्ताह में कार्य शुरू कराकर एक महीने में इन्हें स्थापित करने का दावा किया है।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 आया। इसके अनुसार, 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों में कानपुर को 200 में से 183.2 अंक मिले हैं और यह 11वें स्थान पर खिसक गया है। पिछले वर्षों में यह 5वें स्थान पर था। इसका कारण धूल और प्रदूषण बताया गया। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी में करार हुआ। इसके तहत नगर निगम भूमि मुहैया कराएगा तो कंपनी आठ जगह ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाएगी।

इन स्थानों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
जोन-5 के हंसपुरम में वॉटर पार्क की पार्किंग, चकेरी में एयरपोर्ट पार्किंग, श्यामनगर बाईपास पर सुलभ शौचालय के पास आखिरी ग्रीनबेल्ट के निकट पार्किंग में, जोन-4, गंगाबैराज पर बोट बैंक की पार्किंग, गंगा बैराज के ही अटल घाट पार्किंग, नगर निगम मुख्यालय के स्मार्ट सिटी पार्किंग, जोन-6 के कल्याणपुर में नगर निगम एन्क्लेव की पार्किंग में और सिविल लाइंस वार्ड के फूलबाग स्थित गणेश पार्क की पार्किंग में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगेंगे।

प्रदूषण की रोकथाम के लिए शहर में 12 जगह ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में आठ स्थानों के लिए एमओयू हुआ है। दो सप्ताह में कार्य शुरू करा एक माह में इन्हें स्थापित भी कर दिया जाएगा। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें