फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जेआर शिक्षा-शोध में होंगे पारंगत, एसजीपीजीआई लखनऊ के साथ हुआ करार

Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और एसजीपीजीआई लखनऊ के बीच चिकित्सा शिक्षा और शोध को लेकर समझौता हुआ है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एसजीपीजीआई के हिमैटोऑन्कोपैथोलॉजी विभाग के बीच पैथोलॉजी रेजिडेंट्स के प्रशिक्षण के लिए करार हुआ है। इसमें एसजीपीजीआई के विशेषज्ञों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। पहली कक्षा पांच अक्तूबर को हिमैटोपैथोलॉजी और हिमैटोऑन्कोपैथोलॉजी विषय पर होगी। वहीं डॉ. चयनिका काला ने बताया कि कार्यक्रम में एसजीपीजीआई के डॉ. खलीकुर्रहमान केस आधारित चर्चा करेंगे। डॉ. शैली सिंघला महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें