Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने मनीराम बगिया और शिवाला बाजार में स्वदेशी उत्पादों की खरीद-बिक्री पर जोर देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों ने विदेशी कंपनियों के उत्पाद न बेचने और ऑनलाइन कंपनियों का विरोध करने की अपील की।
कानपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मनीराम बगिया और शिवाला बाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया। इसमें स्वदेशी उत्पादों की खरीद-बिक्री पर जोर दिया गया। महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने कहा कि यदि दुकानदार देश में ही बना हुआ सामान बेचेंगे और उपयोग करेंगे, तो इसका लाभ देश के ही कारोबारियों को होगा।
विज्ञापन
विदेशी कंपनियों के उत्पाद बिक्री न करने की अपील की गई। दुकानों पर स्वदेशी अपनाओ के स्टीकर लगाए गए। ऑनलाइन कंपनियों का विरोध जताया गया। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, राकेश सिंह, महेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, विराट गुप्ता, शरद अग्रवाल, प्रवीण आनंद, संजय बाजपेई आदि मौजूद रहे।