फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एलएमएल के नाम पर आएंगे ई-स्कूटर और बाइक, ट्रेड नेम बिका, गुरुग्राम की कंपनी ने खरीदा

Sun, 12 Sep 2021 08:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एलएमएल वेस्पा और बाद में आई फ्रीडम बाइक ने आटोमोबाइल बाजार में अपना लोहा मनवाया था। एक समय एलएमएल के स्कूटर और बाइक देश के साथ विदेश तक लोकप्रिय थीं।
विज्ञापन
एलएमएल कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की शान रही लोहिया मशीन्स लिमिटेड (एलएमएल) का ट्रेड नाम बिक गया है। ट्रेड नाम खरीदने वाली गुरुग्राम की कंपनी एलएमएल नाम से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लाने की तैयारी में है। 2022 में इसके उत्पाद बाजार में आ सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, अब एलएमएल के पनकी स्थित 67 एकड़ में फैले प्लांट, मशीनरी और जमीनों की ई-नीलामी होनी बाकी है। इसके लिए 17 सितंबर का समय दिया गया है। कुछ दिनों पहले नोटिस निकाली जा चुकी है।एलएमएल की स्थापना 1982 में हुई थी।
विज्ञापन

एलएमएल वेस्पा और बाद में आई फ्रीडम बाइक ने आटोमोबाइल बाजार में अपना लोहा मनवाया था। एक समय एलएमएल के स्कूटर और बाइक देश के साथ विदेश तक लोकप्रिय थीं। करीब 10 साल पहले कंपनी की देनदारी बढ़ गई। कंपनी पर 400 करोड़ का कर्जा हो गया।

बैंक के लोन खाते एनपीए होने के बाद मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) पहुंच गया। एनसीएलटी ने लिक्विडेटर तैनात कर दिया। अब लिक्विडेटर कंपनी की संपत्तियों की नीलामी करके बकाया भुगतान करवा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले कंपनी के ट्रेड नाम को नीलाम करने की नोटिस निकाली गई थी। सूत्रों ने बताया कि एलएमएल लिमिटेड के मुंबई स्थित प्लांट, मशीनरी आदि की नीलामी हो चुकी है। केवल पनकी स्थित प्लांट, मशीनरी और जमीन की नीलामी की जानी है। इसके लिए फिर से नोटिस निकाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें