फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिंदकी और घाटमपुर के लिए ई-बसें बंद; अब केवल शहर में दाैड़ेंगी, ग्रामीण रूटों के लिए ये है व्यवस्था

Sat, 11 Apr 2026 12:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शासन के निर्देश पर कानपुर की ई-बसों का संचालन अब सिर्फ नगर सीमा तक सीमित कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत 10 नई बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
कानपुर ई-बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के जहानाबाद, बिंदकी और घाटमपुर के लिए ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब ई-बसों का संचालन अब सिर्फ नगर सीमा क्षेत्र में ही होगा। नगर विकास विभाग ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद ई-बसों का संचालन कराने वाली कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) ने इन्हें आसपास के क्षेत्रों से हटाकर शहर के विभिन्न रूटों पर लगा दिया है। इस फैसले से प्रतिदिन करीब दो हजार यात्री परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

केसीटीएसएल शहर में सौ बसों का संचालन करा रहा है जिनमें से वर्तमान में 92 ई-बसें ही रूट पर हैं। अभी तक 92 में से 49 ई-बसें शहर, जबकि बाकी ये ई-बसें शहर के साथ ही घाटमपुर, बिंदकी, जहानाबाद, चौडगरा में भी चलाई जाती थी। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलता था। अब इन रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। केसीटीएसएल के प्रबंधक (संचालन) अभिनव निगम ने बताया कि अभी तक इन रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जा रहा था लेकिन अब नगर विकास विभाग के निर्देश आए हैं कि ई-बसें सिर्फ नगर क्षेत्र में ही चलाई जाएं। इसके बाद इन बसों को शहर के विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों को नगर मुख्यालय से जोड़ेंगी 10 अनुबंधित बसें
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री परिवहन योजना–2026 के तहत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में 10 बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलेंगी। इन क्षेत्रों में नगर मुख्यालय तक नियमित परिवहन सुविधा सीमित या अनुपलब्ध है।

विज्ञापन

आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी
योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को नगर मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। जिलाधिकारी ने चयनित आवेदकों की पात्रता व अभिलेखों की जांच शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र आवेदकों को बस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें