फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे पर डंपर ने अचानक किया ओवरटेक, अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, तीन लोग गंभीर घायल

Sat, 16 May 2026 11:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में गुड़गुड़ियापुर ओवरब्रिज के पास डंपर के ओवरटेक करने से स्कॉर्पियो कार पलट गई। इससे उन्नाव निवासी विनय, अनुराग और गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर–फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार की मध्य रात्रि डंपर ने अचानक ओवरटेक किया और स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर के गुड़गुड़ियापुर ओवर ब्रिज के पास हादसा हुआ। कार में चालक विनय कुमार, अनुराग उर्फ राजन व गुड़िया उर्फ शुभांसी मौजूद थे। सभी घायल उन्नाव जनपद के भगवंत नगर क्षेत्र के जपसरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे फतेहपुर से उन्नाव लौट रहे थे।

विज्ञापन

http://



हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई

तेज आवाज और पलटी हुई कार देखकर हाईवे पर अफरा–तफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। कार को क्रेन के जरिए हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें