फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खड़े डंपर में पीछे से टकराया डंपर, पुलिस ने केबिन काटकर चालक को निकाला

Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेकाबू डंपर खड़े डंपर में पीछे से टकरा गया। जिससे डंपर चालक केबिन में फंस गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर काटकर चालक को बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता एलीवेटेड हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने पहले से खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिछले डंपर का चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।
विज्ञापन


चालक काे बचाने के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। उन लोगों ने कटर से केबिन काटकर चालक को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। चालक की पहचान बाराबंकी निवासी गोलू के रूप में हुई है। पता चला है कि वह सोमवार देर रात लखनऊ में मौरंग उतारकर हमीरपुर जा रहा था। गोलू के अनुसार नौबस्ता एलीवेटेड हाईवे पर प्रताप होटल के सामने उसे झपकी आई और गाड़ी आगे खड़े डंपर से जा लड़ी। नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें