फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: 28 ट्रेनें घंटों लेट, हजारों यात्रियों ने कैंसिल कराए टिकट

Sat, 22 Jan 2022 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर शहर में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे से मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।शुक्रवार को प्रमुख ट्रेनों समेत लंबी दूरी की 28 ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट रहीं। इससे परेशान होकर 1100 यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन टिकट निरस्त करा दिए। वहीं, अनारक्षित श्रेणी के टिकट आम दिनों की तुलना में 20 प्रतिशत कम बिके हैं।
विज्ञापन
कोहरे से 28 ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को प्रमुख ट्रेनों समेत लंबी दूरी की 28 ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट रहीं। 1100 यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन टिकट कैंसिल करा दिए। वहीं, अनारक्षित श्रेणी के टिकट आम दिनों की तुलना में 20 प्रतिशत कम बिके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह 10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। लखनऊ शताब्दी दिल्ली से सवा दो घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे, रिवर्स शताब्दी सुबह छह बजे छूटने के बाद दिन में 11:20 बजे के बजाय दोपहर 2:07 बजे नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से दोपहर एक बजे और शाम को वाराणसी से आने वाली यह ट्रेन रात साढ़े आठ बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची।

आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे, टूंडला-कानपुर मेमू सवा पांच घंटे, उड़ीसा संपर्कक्रांति एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस छह घंटे, काशी-महाकाल एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन


तेजस के यात्रियों को मिलेगा लेट जुर्माना
कानपुर होकर दिल्ली जाने वाली आईआरसीटीसी की कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से दोपहर 2:24 बजे नई दिल्ली पहुंची। वापसी में भी यह ट्रेन दो घंटे की देरी से चल रही थी। ऐसे में इस ट्रेन के यात्रियों को लेट जुर्माना (प्रति यात्री 250 रुपये) मिलेगा। नियम के मुताबिक एक घंटे की देरी पर 100 रुपये और दो या इससे अधिक की देरी पर 250 रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें