फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशे में धुत महिला ने काटा हंगामा, पुलिस से भी धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता की

Thu, 09 May 2024 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला उनसे भी भिड़ गई। पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए महिला ने अभद्रता की।
विज्ञापन
नशे में धुत महिला ने काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गुमटी नंबर पांच में सोमवार रात एक महिला ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान दुकानदारों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे बहस करने लगी। मामले की जानकारी पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उनसे भी धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी उसे थाने ले आई। एसओ नजीराबाद कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया महिला नशे की हालत में लग रही थी। वह अपना नाम और पता नहीं बता सकी जिसके चलते उसे नौबस्ता स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। परिजनों का पता लगाया जा रहा है। जल्द उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें