फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशे में धुत सीनियर डॉक्टर ने उर्सला में जूनियर डॉक्टरों से किया दुर्व्यवहार

Wed, 16 Oct 2024 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उर्सला में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। सीनियर डॉक्टर पर नशे में धुत होकर जूनियर डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्सला में फिर सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि बाल रोग विभाग के सीनियर डॉक्टर ने नशे की हालत में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विवाद बढ़ता देख उर्सला के निदेशक ने आरोपी डॉक्टर को सीएमओ कार्यालय भेज दिया। उर्सला निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि डॉ. ऐश्वर्य अधौलिया सीएमओ कार्यालय से उर्सला अस्पताल में संबद्ध किए गए थे।

विज्ञापन


कुछ समय पहले मरीजों व उनके तीमारदारों ने डॉ. ऐश्वर्य पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। तब डॉक्टर ने माफी मांग ली थी। हालांकि इस बार डीएनबी छात्रों ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की। ओपीडी में भी शराब की बोतल साथ लेकर बैठने को लेकर महिला सहकर्मियों और स्टाफ ने नाराजगी जताई जिसके बाद उन्हें उर्सला से बाहर कर दिया गया है। साथ ही सीएमओ से भी मामले की शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें