फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शराब कारोबारी की छत पर मिला ड्रोन, दो कैमरे और चिप लगी मिली, पुलिस ने किया जब्त

Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कल्याणपुर क्षेत्र में एक घर की छत पर ड्रोन मिला। ड्रोन में दो कैमरे और चिप लगी मिली है। पुलिस ने आईआईटी प्रशासन से पूछताछ की।
विज्ञापन
छत पर मिला ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के सक्रिय होने और ड्रोन से रेकी की चर्चाओं के बीच शनिवार दोपहर को कल्याणपुर के नानकारी में एक शराब कारोबारी के घर की छत पर ड्रोन पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ड्रोन में दो कैमरे और चिप लगी हुई है। पुलिस ने आईआईटी प्रशासन से भी पूछताछ की है। छत पर ड्रोन मिलने से परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


कल्याणपुर नानकारी निवासी संजय अग्निहोत्री शराब कारोबारी हैं। घर में मां, पत्नी और बेटी रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह छत पर गए तो काले रंग का एक ड्रोन पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत डायल 112 और पार्षद सुनील पासवान को सूचना दी। आईआईटी चौकी इंचार्ज शुभम पांडे ने जांच पड़ताल की और ड्रोन पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने आईआईटी प्रशासन से भी ड्रोन को लेकर पूछताछ की लेकिन आईआईटी प्रशासन ने साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि ड्रोन में दो कैमरे लगे और चिप लगी है।

विज्ञापन

इसी घर की छत पर मिला ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
अंदेशा है कि छत पर कपड़े सुखाने के लिए बंधी रस्सी में फंसकर ड्रोन गिर गया है। उसके पंख टूट गए हैं। पुलिस ने उसकी बैटरी निकाल ली है। संजय ने बताया कि होरा बांगर में भी ड्रोन उड़ते देखे गए हैं। उनके यहां दूध लेकर आने वाले युवक ने भी वीडियो बनाया है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि ड्रोन मिलने की सूचना मिली है। आईआईटी और अन्य संस्थाओं से भी बात ड्रोन के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें