फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिल्हौर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी…दिए सुधार के निर्देश

Fri, 12 Sep 2025 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर दो पर चारदीवारी न होने के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही से रेल यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए। उन्होंने जल्द से जल्द चारदीवारी बनाने और प्लेटफार्म नंबर दो की लंबाई बढ़ाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
डीआरएम ने बिल्हौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में इज्जत नगर मंडल की डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) विनीता सिन्हा ने शुक्रवार को कानपुर से फर्रुखाबाद जाते समय अपनी विशेष रेलगाड़ी से बिल्हौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर का केबिन, टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की और स्टेशन परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम को बिल्हौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताई

विज्ञापन

उन्होंने शौचालय के संक्षिप्त प्रबंधन को भी तत्काल सुधारने के आदेश दिए। इसके साथ ही, प्लेटफार्म नंबर दो पर चारदीवारी न होने के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही से रेल यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए। उन्होंने जल्द से जल्द चारदीवारी बनाने और प्लेटफार्म नंबर दो की लंबाई बढ़ाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के बाद डीआरएम अपनी विशेष गाड़ी से कन्नौज की ओर रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें