फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सात साल पहले कोर्ट मैरिज, अब एमबीबीएस छात्र पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 12 Sep 2025 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित महिला ने पनकी स्थित निजी कॉलेज में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि पति का किसी और लड़की से चक्कर चल रहा है। वह दूसरी शादी की फिराक में है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सात साल पहले कोर्ट मैरिज करने वाली महिला ने अपने पति एमबीबीएस छात्र पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। मूलरूप से लखनऊ और वर्तमान में गाजियाबाद निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2014 में आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी युवक से उसकी मुलाकात प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय दिल्ली में हुई थी।

विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और नशीली दवाएं खिलाकर दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर 16 अगस्त 2018 को कोर्ट मैरिज कर ली। वर्तमान में कानपुर के निजी कॉलेज में एमबीबीएस से एमबीबीएस कर रहा है। पति का किसी और लड़की से चक्कर चल रहा है। वह दूसरी शादी की फिराक में है। गुरुवार को महिला ने पनकी स्थित निजी कॉलेज में पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें