फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ दवाएं लिख रहा था ड्राइवर, सीएमएस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, जांच कमेटी गठित

Fri, 18 Sep 2026 05:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखते पकड़े गए ड्राइवर का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। साथ ही, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल में डॉक्टर की जगह दवा लिखता ड्राइवर देव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एंड ट्रामा सेंटर में ओपीडी में डॉक्टर के ड्राइवर द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखने का वीडियो वायरल होने के मामले में सीएमएस ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सीएमएस ने चकेरी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ओपीडी में अस्पताल के डॉ. रामकेश का ड्राइवर उनकी गैर मौजूदगी में मरीजों को बाहर की दवायें लिख रहा था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने डॉ. रामकेश से पूछताछ की और स्पष्टीकरण मांगा है।

तीन सदस्यीय टीम गठित की
इसके अलावा सीएमएस ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जिसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा की ओर से डॉ. रामकेश के ड्राइवर कानपुर देहात के ग्राम अहरौली घाट निवासी देव प्रताप सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वादी सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा की तहरीर पर डॉ. रामकेश के ड्राइवर कानपुर देहात निवासी देव प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें