वैन राकेश का ड्राइवर नौबस्ता संजयगांधी नगर निवासी आदेश कुमार चलाता था, वही बच्ची को छोड़ने घर आता था। आदेश मूलरूप से उन्नाव के पुरवा सलेथू का रहने वाला है। बच्ची की मां के अनुसार 13 अगस्त को जब आदेश बेटी को छोड़ने घर आया तो सास ने देखा कि वह आगे वाली सीट पर बैठी थी। देरी से भी आया था। उस दिन के बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी थी। उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आ गया था।
ड्राइवर के साथ स्कूल से आने के लिए बच्ची मना करने लगी तब उन्हें शक हुआ। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि ड्राइवर अंकल ने मेरे गालों को पकड़ किस किया था और कई बार गले लगाया था। प्राइवेट पार्ट की तरफ इशारा करते हुए बताया कि ड्राइवर अंकल ने यहां भी टच किया था। इसके अलावा किसी को भी बताने के लिए मना भी किया था।
कुछ महीने पहले भी एक वैन चालक ने की थी इसी तरह की हरकत
कुछ महीने पहले रावतपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा के साथ वैन चालक कल्लू ने इसी तरह की हरकत की थी। स्कूल प्रबंधन को घटना के विषय में जानकारी देने पर भी स्कूल मैनेजमेंट ने कोई कदम नहीं उठाया था। पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी नानी को दी थी। नानी के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैन बरामद करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल