फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली से पहले जगमगाएगा शहर, अभियान चलाकर दुरुस्त की जाने लगीं लाइटें, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

Wed, 04 Nov 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम ने दीपावली के पावन अवसर से ठीक पहले शहर की बदहाल स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। शहर की बंद और खराब स्ट्रीट लाइटों की जनसमस्या पर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट ठीक करते मार्ग प्रकाश विभाग कर्मी व पनकी धाम पुल की जलती ठीक की गई लाइटें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिवाली से पहले शहर की बदहाल मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से मंगलवार को प्रकाशित की गई खबर का नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने संज्ञान लिया। उन्होंने मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों को दिन-रात अभियान चलाकर सभी खराब लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार सुबह से ही विभागीय टीमें वाहनों के साथ सड़कों पर उतर गईं। जीटी रोड, कालपी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर मरम्मत का काम शुरू किया गया। कालपी रोड पर विजयनगर से फजलगंज चौराहे तक चार और पनकी धाम मंदिर से स्टेशन मार्ग पर दो खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की गईं।

Trending Videos
विज्ञापन

केस्को एमडी को पत्र भेजा गया है
नगर आयुक्त ने बर्रा, गोविंदनगर पुराना पुल, जूही, निरालानगर, चकेरी, काकादेव, शास्त्रीनगर, मसवानपुर, रावतपुर, चमनगंज समेत कई इलाकों व पाकों में तीन दिन के भीतर खराब लाइटें और टॉवर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मार्ग प्रकाश अधिकारी आरके पाल ने बताया कि सीओडी पुल उतरने के बाद डिफेंस क्षेत्र आ जाता है, जहां अक्सर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे कनेक्शन न मिलने से लाइटें बंद रहती हैं। इसके लिए केस्को एमडी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें