Kanpur News: गुजैनी स्थित जी ब्लॉक की गली नंबर-730 में पिछले एक महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। नलों में झागयुक्त, बदबूदार और काला पानी आने से परेशान स्थानीय लोगों को दिवाली के दिनों में भी भारी किल्लत का सामना करना पड़ा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में गुजैनी के जी ब्लॉक स्थित गली नंबर-730 में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। करीब एक माह से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं नलों से पानी नहीं आ रहा तो कहीं झागयुक्त, बदबूदार और काला पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
दिवाली पर भी लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत पर कुछ दिन आपूर्ति सुधरती है और फिर वही स्थिति बन जाती है। मजबूरी में लोग आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं।