Kanpur News: कानपुर के दक्षिण क्षेत्र के निरालानगर, पीली कॉलोनी, हरी कॉलोनी और जूही लाल कॉलोनी समेत कई इलाकों में पिछले पांच दिनों से गंगा बैराज की जलापूर्ति बंद है। पंप में इलेक्ट्रिक फॉल्ट आने के कारण पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे लोगों को पड़ोसियों के सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है।
कानपुर में दक्षिण क्षेत्र के निरालानगर, पीली कॉलोनी, हरी कॉलोनी व जूही लाल कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में पांच दिन से गंगा बैराज से जलापूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, गुजैनी से पानी की सप्लाई मिल रही है, लेकिन उसका उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाता है। पीने और भोजन बनाने के लिए अधिकांश लोग गंगा बैराज के पानी पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
बैराज की सप्लाई दीप प्लाजा के सामने निरालानगर में बने पंप में हो रही है लेकिन पंप में इलेक्टि्रक फाॅल्ट होने के कारण पानी इन क्षेत्रों में नहीं जा पा रहा है। जलापूर्ति ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। जोन -3 जलकल के एक्सईएन सचिन यादव ने बताया कि फाॅल्ट को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।