कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार से दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चयनित खिलाड़ियों को बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया और प्रधानाचार्य सुमन चंदोला ने किया। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मोहम्मद जीशान, अनिल कुशवाहा, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, सुधांशु आर्या, राहुल तिवारी, चंपा रमानी आदि मौजूद रहे।
मुकाबलों के परिणाम
53 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में कुणाल गौतम ने स्वर्ण, अभिनव राजपूत ने रजत और आदित्य राजपूत ने कांस्य पदक जीता। वहीं 53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आनंद कुमार स्वर्ण, विक्रम सिंह रजत और आर्यन कश्यप कांस्य पदक विजेता बने। 59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में आलोक चौरसिया ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत तथा आयुष ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आर्यन प्रजापति ने स्वर्ण, कृष्णा वर्मा ने रजत और अभय ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 59 किलोग्राम सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण, कृष्णा रजत और आशीष सोनकर ने कांस्य पदक जीता।